{"_id":"583eb2694f1c1b9345de6b10","slug":"jamshedpur-sakchi-court-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : कोर्ट परिसर में एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : कोर्ट परिसर में एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है | बुधवार को दो अपराधियों ने जमशेदपुर के साकची कोर्ट कैंपस में एके-47 से ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी , जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अपराधियों के निशाने पर व्यवसायी उपेंद्र सिंह थे | फायरिंग में तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सभी को गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने यहां लगभग 40 राउंड फायरिंग की है। जिस उपेंद्र सिंह को गोली मारी गई है वो एक बिजनेसमेन हैं । याराना बस ग्रुप के मालिक भी थे।
विज्ञापन
घटना के बाद एक आरोपी को वहां मौजूद वकीलों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बहरहाल, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। फायरिंग से उपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके स्वास्थ के ताजा हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन