फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   In Jharkhand a father strangles pregnant daughter after marrying outside caste mother faints on seeing

झारखंड: अंतरजातीय शादी करने पर पिता ने गर्भवती बेटी का रेता गला, मां देखते ही हो गई बेहोश

Fri, 23 Jul 2021 11:04 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 23 Jul 2021 11:04 AM IST
सार

झारखंड के धनबाद में एक पिता ने अपनी 20 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। वह बेटी के दूसरी बिरादरी के लड़के से शादी कर लेने के कारण नाखुश था। 

In Jharkhand a father strangles pregnant daughter after marrying outside caste mother faints on seeing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन हर कोई सकते में है। राज्य के धनबाद में एक पिता ने अपनी बेटी की जाति से बाहर शादी करने के चलते उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वह अपनी नवविवाहित बेटी और पत्नी को जमीन दिखाने के बहाने दूर ले गया और उसका गला रेत दिया।



खेत दिखाने के बहाने की हत्या
गोविंदपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना बुधवार ( 21 जुलाई) की शाम करीब छह बजे की है। आरोपी की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बेटी को झरिया बस्ती से गोविंदपुर नवाटांड एक ऑटोरिक्शा से खेत दिखाने के लिए ले आया था।


बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आरोपी की 20 वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी गर्भवती थी। पुलिस ने मृतिका का शव गोविंदपुर नवाटांड में एक खाली भूखंड से बरामद किया, जहां आरोपी उन्हें दौरे पर ले गया था।
विज्ञापन


बेटी की गर्दन पर कई बार धारदार हथियार से किया वार
जानकारी के अनुसार जब राम प्रसाद का परिवार जमीन का दौरा कर रहा था तभी उसने कथित तौर पर अपनी बेटी की गर्दन पर कई बार धारदार हथियार से वार कर दिया। बेटी को खून से लथपथ देख उसकी पत्नी मदद के लिए रोने लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


बाद में खुशबू का शव खून से लथपथ देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। इसके कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कहा कि मृतिका की मां की शिकायत के अनुसार, सात महीने पहले अपनी बेटी की अंतरजातीय व्यक्ति से शादी करने के बाद उसका पिता राम प्रसाद नाखुश था इसलिए उसने यह हत्या की।

इधर, झरिया के थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार झा ने कहा कि गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधी की तलाश जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed