फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   In Dumka, Principal installed loudspeakers across the village when most of the school children did not have smartphones

मिसाल: ऑन-लाइन पढ़ाई के लिए बच्चों के पास नहीं थे स्मार्टफोन, प्रिंसिपल ने पूरे गांव में लगाया लाउडस्पीकर

Fri, 26 Jun 2020 03:46 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
In Dumka, Principal installed loudspeakers across the village when most of the school children did not have smartphones
सांकेतिक - फोटो : PTI

लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई न छूटे इसके लिए जहां देशभर में ज्यादातर स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करा रहें हैं। वहीं झारखंड के आदिवासी इलाके दुमका गांव बानकाठी में एक प्रधानाचार्य श्याम किशोर सिंह गांधी ने अनूठी पहल की है। उनके स्कूल के अधिकांश बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं है ऐसे में उन्होंने उनकी परेशानी को देखते हुए पूरे गांव में लाउडस्पीकर लगा दिए हैं। इनकी मदद से 16 अप्रैल से लगातार दो घंटे ऑनलाइन क्लास लगाई जा रही हैं।  

विज्ञापन


ये लाउडस्पीकर या तो पेड़ों पर या फिर दीवारों पर लगाए गए हैं। कुल सात अध्यापकों की मदद से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। गांधी ने बताया कि, ‘पहली से आठवीं कक्ष तक के इस इस स्कूल में कुल 246 विद्यार्थी हैं और 204 के पास मोबाइल फोन नहीं है। कक्षाएं सुबह दस बजे से शुरू होती हैं। अगर किसी विद्यार्थी को कोई शंका होती है या फिर कोई सवाल पूछना चाहता है तो वह किसी के भी मोबाइल से अपनी परेशानी मुझे भेज सकता है उसकी परेशानी को अगले दिन समझाया जाता है।’ उन्होंने बताया कि यह तकनीक काम कर रही है और जो भी पढ़ाया जा रहा है छात्र उसे अच्छे से समझ रहे हैं। उनकी इस बात का समर्थन गांव के बुजुर्ग भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे अब पढ़ाई का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन


दुमका की जिला शिक्षा अधिकारी पूनम कुमारी ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा, "यह प्रयास सराहनीय है। जिले के  सभी सरकारी विद्यालयों को इस मॉडल को अपनाना चाहिए, ताकि लॉकडाउन के बाद जब विद्यालय खुलें तो पाठ्यक्रम पूरा करने में विद्यालयों और विद्यार्थियों को संघर्ष न करना पड़े।" उन्होंने आगे कहा कि वो जल्द ही स्कूल और गांव का दौरा कर पढ़ाने के इस तरीके को वह देखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed