फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   IIM ranchi student found hanging in hostal room jharkhand police start investigation

झारखंडः IIM रांची के छात्र का पंखे से लटकता मिला शव, हाथ बंधे हुए थे, जांच शुरू

Tue, 17 Jan 2023 03:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jan 2023 03:03 PM IST
सार

झारखंडः शिवम रविवार रात से काफी तनाव में था और सोमवार को उसे इंस्टीट्यूट परिसर में देखा भी नहीं गया था। 

विज्ञापन
IIM ranchi student found hanging in hostal room jharkhand police start investigation
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रांची के एक छात्र का शव हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला है। शव को दोनों हाथ बंधे हुए थे। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले शिवम पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी है। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


डीएसपी प्रवीन सिंह के अनुसार, शिवम रविवार रात से काफी तनाव में था और सोमवार को उसे इंस्टीट्यूट परिसर में देखा भी नहीं गया था। कुछ छात्रों ने संस्थान के गार्डों को बताया कि शिवम ने अपने आप को हॉस्टल के पांचवे तल पर मौजूद अपने कमरे में बंद कर लिया है। इसके बाद जब शिवम ने दरवाजा नहीं खोला तो जब दरवाजा तोड़ा गया तो शिवम अंदर पंखे से लटकता पाया गया। इस दौरान उसके हाथ बंधे हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस सर्विलांस कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पहले शिवम के कमरे में कोई आया तो नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में सोमवार को हुए एक अन्य हादसे में एक कार नेतरहाट घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार पांचों युवक सुरक्षित बच गए। खबर के अनुसार, पांचों युवक रांची के हेहल पहानटोली से नेतरहाट  घूमने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार नेतरहाट घाटी में  मिलिट्री मोड़ के पास खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने के बाद एक पेड़ में जा फंसी, जिसके चलते पांचों युवकों की जान बच गई। हादसे में पांचों युवकों को हल्की चोट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed