फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   IAS officer Vandana Dadel gets showcause notice

सीएम रघुवर दास के खिलाफ टिप्पणी इस IAS को पड़ सकती है महंगी

Tue, 25 Oct 2016 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
IAS officer Vandana Dadel gets showcause notice
वंदना डाडेल - फोटो : social media

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना IAS वंदना डाडेल को महंगी पड़ सकती है। सरकार के कार्मिक विभाग ने इस मामले में डाडेल से 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। बता दें कि पंचायती राज सचिव वंदना डाडेल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि सरकारी कार्यक्रमों में आदिवासियों के धर्म परिवर्तन पर जिस तरह की टिप्पणी होती है, इससे मन में सवाल उठता है।

विज्ञापन


20 अक्टूबर को दुमका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि कुछ लोग हमारी हिन्दू संस्कृति और परंपरा को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। लालच या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना अपराध है। इस कार्यक्रम में पंचायती राज सचिव वंदना डाडेल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


वंदना डाडेल 1996 बैच की आइएएस अफसर हैं। वर्तमान में डाडेल पंचायती राज सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। सीएम के कार्यक्रम के बाद वंदना डाडेल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "क्या? अब आदिवासियों को अपने मन मुताबिक धर्म चुनने का भी अधिकार नहीं है। डाडेल का यह पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वंदना डाडेल के जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कारण बताओ नोटिस पर वंदना डाडेल ने कहा कि हम सरकार को नोटिस का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed