फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   honour killing : father and uncle killed couple

ऑनर किलिंग : पिता और मामा बने हैवान

Fri, 21 Dec 2012 11:09 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 11:09 AM IST
विज्ञापन
honour killing : father and uncle killed couple

हैवानियत अपनी हदें तोड़ती गई और पिता व मामा की सहमति से लड़की का बलात्कार किया गया। मामला तो ऑनर किलिंग का है, जिसके चलते दो प्रेमी युगल की जान ले ली गई। लेकिन क्रूरता यहीं नहीं रूकी और पिता व मामा की मौजूदगी में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह सब सम्मान के नाम पर जान लेने वाले पिता और मामा की सहमति से हुआ।

विज्ञापन


पिता और मामा के सामने पहले लड़की को पीटा गया और फिर तीन लोगों ने उसका बलात्कार किया। फिर उसे मरा हुआ समझकर पुल से नीचे फेंक गये। लड़की के पिता, मामा और तीन अन्य ने उसके प्रेमी को भी पीटा और गला घोंट हत्या कर जंगल में फेंक दिया। मरने से पहले लड़की ने पुलिस को अपने बयान में यह बातें बताईं। लड़की की इलाज के दौरान 14 दिसंबर को मौत हो गई। पुलिस को लड़के का शव राढ़हा के रतनटांड़ा जंगल से 20 दिसंबर को मिला।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने हत्या, अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, सबूत छिपाने सहित अन्य मामलों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोइन अंसारी, रकीब अंसारी, रहमत अली और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी लड़की के मामा रकीब अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी जोड़ा प्रवीण साहु और लड़की रेशम लोहरदगा कुजरा गांव के रहनेवाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिठौरिया थाना प्रभारी के अनुसार प्रवीण साहु पुत्र खुमलाल साहु का गांव की ही एक लड़की रेशम के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों 25 अक्तूबर को घर से भागे थे और जमशेदपुर में छिपे हुये थे। इसी दौरान लड़की की फोन पर मां से बात हुई। लड़की के पिता ने निकाह की बात कहकर दोनों को रांची बुलाया। 13 दिसंबर को वे रांची पहुंचे। उस समय लड़की के नाबालिग होने के चलते मैरिज कोर्ट ने शादी की इजाजत नहीं दी।


इसके बाद फिर से निकाह कराने की बात कहकर पिता मोइन अंसारी और मामा रकीब अंसारी दोनों को बड़गाईं ले गये। उसी रात मोइन अंसारी, रफीक अंसारी, बोलेरो चालक रहमत अली प्रेमी जोड़े को लेकर पिठोरिया घाटी गए। पहले दोंनो को पीटा गया और फिर प्रवीण की हत्या कर दी गई। उसके बाद वहां से थोड़ी दूर जाकर फिर गाड़ी को रोका गया। वहां पर पहले रेशम को पीटा गया और फिर उसके पिता व मामा की मौजूदगी में बाकी तीन लोगों ने लड़की से बलात्कार किया। फिर मरा हुआ समझकर उसे पतरातू थाना क्षेत्र के नलकारी नदी पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 14 दिसंबर को रेशम को अस्पताल में भ्रर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed