फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren Jharkhand government increase Value Added Tax on liquor to 75 percent across state

झारखंड सरकार ने शराब पर बढ़ाया 75 प्रतिशत वैट, 19 मई से लागू हुई दरें

Wed, 20 May 2020 11:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 20 May 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Hemant Soren Jharkhand government increase Value Added Tax on liquor to 75 percent across state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : विवेक निगम

कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन के बीच सभी राज्यों में शराब की बिक्री शुरू हो चुकी है। ऐसे में झारखंड सरकार ने राज्यभर में शराब की बिक्री पर 75 प्रतिशत मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, वैट में वृद्धि इसके जारी होने की तारीख से यानी 19 मई, 2020 से प्रभावी हो गई है।

विज्ञापन


वैट में वृद्धि भारत-निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) सहित सभी प्रकार की शराब के लिए लागू है। राज्य में शराब पर वैट की पूर्व दर 50 प्रतिशत थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान राज्य में शराब की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


कई अन्य राज्य सरकारों ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बीच शराब की दुकानों को फिर से खोलने और शराब की बिक्री की अनुमति दे दी है। दिल्ली, हरियाणा सहित कुछ अन्य राज्यों ने शराब की बिक्री पर एक विशेष 'कोरोना शुल्क' भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed