{"_id":"6752c39392a45c2cc50f59d9","slug":"hemant-soren-distributes-portfolios-to-ministers-keeps-home-to-himself-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीएम सोरेन ने मंत्रियों को बांटे विभाग; गृह विभाग अपने पास रखा, राधाकृष्ण किशोर को दिया वित्त विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीएम सोरेन ने मंत्रियों को बांटे विभाग; गृह विभाग अपने पास रखा, राधाकृष्ण किशोर को दिया वित्त विभाग
Fri, 06 Dec 2024 02:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:57 PM IST
सार
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में गुरुवार को कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सोरेन ने खुद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने गृह, कैबिनेट सचिवालय और कई अन्य विभाग अपने पास रखे। अधिसूचना के मुताबिक, कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को वित्त विभाग दिया गया है। ऐसे ही झामुमो के चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
राजद के संजय प्रसाद यादव को श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण विभाग दिया गया, जबकि कांग्रेस के इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग मिला। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा, सड़क निर्माण, भवन निर्माण और अभी तक किसी को भी आवंटित नहीं किए गए विभागों को भी अपने पास रखा।
विज्ञापन
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में गुरुवार को कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सोरेन ने खुद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।