फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   HC stays disbursement of transport secretarys salary for non-compliance of its order

Jharkhand High Court: रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन का नहीं किया भुगतान, राज्य परिवहन सचिव के वेतन पर रोक

Fri, 23 Sep 2022 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 11:14 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने इससे पहले राज्य परिवहन कर्मचारियों को उनकी पेंशन देने का निर्देश दिया था। तब परिवहन सचिव कमल किशोर ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि उनका भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया था।

विज्ञापन
HC stays disbursement of transport secretarys salary for non-compliance of its order
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों की पेंशन के भुगतान को लेकर सुनवाई हुई। याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य के परिवहन सचिव कमल किशोर सोन संतोषजनक जवाब न दे पाए तो कोर्ट ने उनके ही वेतन पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि जब तक कर्मचारियों के पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक उनके वेतन पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इससे पहले राज्य परिवहन कर्मचारियों को उनकी पेंशन देने का निर्देश दिया था। तब परिवहन सचिव कमल किशोर ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि उनका भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया। इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई और उनका वेतन रोकने का निर्देश दे दिया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सेवानिवृत्ति बकाया का भुगतान राज्य सरकार दान या इनाम नहीं है। परिवहन विभाग के कुल 17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन कुमार ने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं के भुगतान का पैसा तैयार है लेकिन उनके उचित पते के अभाव में भुगतान नहीं किया जा सका। कोर्ट ने पहले भी विभाग को यह कहते हुए सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान जारी करने का निर्देश दिया था कि यह याचिकाकर्ताओं का हक है। हालांकि, विभाग ने तीन साल बीत जाने के बाद भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं  किया। 

 
इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने अपने बकाया के लिए फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक योजना तैयार करने का आदेश दिया। मामले में सुनवाई 30 सितंबर को तय की गई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed