{"_id":"61bcc9f3dbaa9a17972888a9","slug":"hc-pulls-up-cbi-again-on-dhanbad-judge-murder-case-probe-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हाईकोर्ट ने फिर की सीबीआई की खिंचाई, धनबाद जिला जज उत्तम आनंद हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हाईकोर्ट ने फिर की सीबीआई की खिंचाई, धनबाद जिला जज उत्तम आनंद हत्या का मामला
Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
सार
चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के अनुसार सीबीआई अभी तक हत्या के मकसद का भी पता नहीं लगा पाई है। यही नहीं, हत्या की साजिश से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति का भी अभी तक एजेंसी नाम उजागर नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
धनबाद जज मर्डर केस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को धनबाद के जिला जज उत्तम आनंद हत्या मामले में एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की खिंचाई की। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी अब तक कई रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है मगर अभी तक जज की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के अनुसार सीबीआई अभी तक हत्या के मकसद का भी पता नहीं लगा पाई है। यही नहीं, हत्या की साजिश से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति का भी अभी तक एजेंसी नाम उजागर नहीं कर पाई है। हाईकोर्ट ने अक्तूबर में दायर चार्जशीट पर भी एजेंसी को लताड़ लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि एजेंसी बाबू की तरह काम कर ही है और उसकी ओर से दायर आरोपत्र पर भी सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
सीबीआई ने इससे पहले कोर्ट से कहा था कि उसकी जांच पूरी गति पर है और जल्दी ही वह दो आरोपियों और अन्य के जरिये हत्या के पूरे मामले को सुलझा लेगी। गौरतलब है कि इस साल 28 जुलाई की सुबह उत्तम आनंद रणधीर वर्मा चौक पर सुबह सैर पर निकले थे, उसी समय पीछे से एक ऑटोरिक्शा ने उन्हें धक्का मार दिया। धनबाद पुलिस ने बाद में ऑटोरिक्शा को जब्त कर लिया और चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन