फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Half burnt body of woman found in Jharkhand Dumka

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी

Thu, 01 Sep 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दुमका (झारखंड)
पीटीआई, दुमका (झारखंड) Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 02:23 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि अभी तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी क्योंकि शव काफी हद जला दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
Half burnt body of woman found in Jharkhand Dumka
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड में एक बार फिर महिला के जले शरीर की खबर सामने आई है। दुमका जिले में बुधवार को एक महिला का अधजला शव मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव तलझारी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास मिला।

विज्ञापन


अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शिवेंद्र ने कहा कि अभी तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी क्योंकि शव काफी हद जला दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवघर जिले में, एक किशोर लड़की का सिर काटा शव एक बैग में बरामद किया है। ग्रामीणों ने एक लावारिस बैग देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर गई और बैग में सिर का कटा हुआ शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता को एक युवक ने जिंदा जला दिया था
12वीं में पढ़ने वाली अंकिता को एक युवक ने जिंदा जला दिया था जिसकी कुछ दिनों बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।  23 अगस्त को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली अंकिता अपने घर में सो रही थी। तड़के सुबह करीब पांच बजे उसी मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख हुसैन उसके घर पहुंचा। उसने खिड़की के कांच तोड़कर अंकिता पर पेट्रोल डाला और माचिस जला कर उसे आग के हवाले कर दिया।



घटना में गंभीर रूप से जली अंकिता को गंभीर हालत में दुमका जिले के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद 23 अगस्त को ही अंकिता को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अंकिता के दोनों हाथ, दोनों पैर, पीठ का हिस्सा और पेट का काफी हिस्सा बुरी तरह से जल गया था। पांच दिन तक वह जिंदगी और मौत से जूझती रही। शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed