फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Government of Jharkhand taking all necessary steps to protect from Covid-19 says Governor Draupadi murmu

कोविड-19 से सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही झारखंड सरकार: राज्यपाल

Sat, 15 Aug 2020 04:03 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 15 Aug 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Government of Jharkhand taking all necessary steps to protect from Covid-19 says Governor Draupadi murmu
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

झारखंड में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी से निपटने के लिए रणनीति बनाकर वह हर मोर्चे पर काम कर रही है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड की सलामी लेने के बाद कहा, ‘हम सब जानते हैं कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हमारा देश एवं राज्य भी इससे अछूता नहीं है। इस महामारी की विभीषिका के कारण पूरे विश्व में करोड़ों लोग संक्रमित हुए हैं और लाखों लोगों की अकाल मृत्यु हुई है। इस मुश्किल घड़ी में हमारी सरकार इस त्रासदी से निबटने के लिए रणनीति बनाकर हर मोर्चे पर काम कर रही है और इस लड़ाई में हमें राज्य की जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी के विरूद्ध इस लड़ाई में हमारे चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों तथा पुलिसबल के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। इन लोगों के दिन-रात की मेहनत और निःस्वार्थ सेवा के कारण ही हम इस त्रासदी के कुप्रभाव को कम करने में काफी हद तक सफल हुए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्मू ने कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज मैं, कोरोना वायरस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत लोगों का हृदय से अभिनन्दन करती हूं और उनके जज्बे को सलाम करती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे झारखंड के प्रवासी श्रमिकों एवं छात्रों को वापस लाने के लिए हमारी सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सभी राज्यों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया, जिनके द्वारा अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचाने में आवश्यक सहायता प्रदान की गई। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम का संचालन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों एवं जिलों में फंसे आम जनों के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया गया एवं उन्हें अपेक्षित सहयोग एवं परामर्श दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed