फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   girl suffering from osteogenesis

छींकने से टूट जाती हैं इस लड़की की हड्डियां!

Thu, 27 Feb 2014 04:26 PM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
girl suffering from osteogenesis

क्या आपने कभी फ्रैक्चर का दर्द सहा है? जवाब होगा हां एक बार या शायद कभी नहीं।

विज्ञापन


लेकिन झारखंड की सिर्फ चार साल जैनब इकबार 31 बार इस दर्द को झेल चुकी है। जी हां महज 4 साल की जैनब इकबाल की हड्डियां 31 बार टूट चुकी हैं।

झारखंड में रहने वाली जैनब इकबाल एक ऐसी बच्ची है जिसके खांसने, छींकने, चलने या धक्का लगने पर उसकी हड्डियां टूट जाती हैं। यहां तक कि अगर कोई उसे अचानक गोद में उठा ले तो उसे इस बात से भी तकलीफ हो जाती है।

पिता को भी है यही समस्या

girl suffering from osteogenesis

जैनब के पिता को भी यही समस्या है। 38 साल की उम्र तक जैनब के पिता 111 फ्रैक्चर्स को झेल चुके हैं। दरअसल यह एक बीमारी है जिसे ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा के नाम से जाना जाता है।

यह बीमारी एक करोड़ लोगों में से .1 प्रतिशत लोगों को होती है। खास बात यह है कि बीमारी से पीड़ित व्यक्ति आम लोगों की तरह जिंदगी बिताते हैं।

इस बीमारी के लक्षण बहुत जल्द दिखाई नहीं देते हैं। इस बीमारी में बोन टिश्यू(हड्डियों की ताकत) लगातार कम होती रहती है। इसलिए इस बीमरी में सुधार की गुंजाइश कम रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होती है ऐसी समस्या

girl suffering from osteogenesis

डॉक्टरों के मुताबिक यह समस्या ज्यादातर जेनेटिक होती है। यदि खानदान में या पिता को ऐसी कोई बीमारी हो तो 85 प्रतिशत इस बात की आशंका होती है कि बच्चों को भी यह बीमारी हो जाए। 15 प्रतिशत मामलों में यह समस्या अपनेआप भी हो जाती है। शरीर में बोन मैरो का विकास कुदरती देन है ऐसा नहीं होने पर यह समस्या हो जाती है।

इस मामले में जैनब की मां के अनुसार उन्होंने भारत समेत अमेरिका तक के कई डॉक्टरों से संपर्क किया लेकिन इस बीमारी का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed