फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Girl dead body found in women toilet of BCCL office

झारखंड: पिता की निलंबन वापसी की मांग को लेकर बीसीसीएल दफ्तर गई बेटी का शव शौचालय में मिला  

Tue, 22 Mar 2022 08:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Mar 2022 08:10 PM IST
सार

मृतका के पिता और बीसीसीएल कर्मी फकीरचंद ने इस घटना का जिम्मेदार बीसीसीएल प्रबंधक को ठहराया है और धरने पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन
Girl dead body found in women toilet of BCCL office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में पिता का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर एक बेटी बीसीसीएल (BCCL) महाप्रबंधक के ऑफिस पहुंची लेकिन वापस जिंदा न लौट सकी। यहां पहुंचकर उसने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी लाश उसी ऑफिस के महिला शौचालय में फंदे से लटकी मिली। पिता ने बीसीसीएल महाप्रबंधक के अफसरों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मामला धनबाद के पुटकी बीसीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय का है। इसघटना से चौतरफा सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद महाप्रबंधक कार्यालय के सभी अफसर और कर्मचारी कार्यालय छोड़कर निकल गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मरने वाली लड़की के पिता बीसीसीएल में सिविल का काम करते थे। रैयत जमीन में सड़क निर्माण नहीं करने को लेकर प्रबंधक ने उन्हें चार्जशीट देकर काम से हटा दिया था। इसके कारण पूरा परिवार काफी परेशान रहने लगा था। बेटी पिता को इंसाफ दिलाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रही थी। वह अधिकारियों से पिता का निलंबन वापस लेने की मांग कर रही थी। सोमवार को वह इसी सिलसिले में महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची थी। कुछ समय बाद उसका शव शौचालय में फंदे से झूलता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता और बीसीसीएल कर्मी फकीरचंद ने इस घटना का जिम्मेदार बीसीसीएल प्रबंधक को ठहराया है। उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री पढ़ी लिखी थी। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रबंधक के खिलाफ कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed