{"_id":"6250b4ebd6b20863a2414c30","slug":"girl-dead-body-found-from-koel-river-in-palamu-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू जिले में एक बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी, आखिरी बार दिखी पिता के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू जिले में एक बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी, आखिरी बार दिखी पिता के साथ
Sat, 09 Apr 2022 03:49 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 03:49 AM IST
सार
परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तीन बजे के घर के पास से बच्ची गायब हो गई थी। काफी देर तक खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को सुबह एक बच्ची का शव मिला। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र साढ़े पांच साल है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची की हत्या एक दिन पहले गला दबा कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला कि बच्ची पांकी थाना क्षेत्र के तेतराइ गांव निवासी आनन्द कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी संजना कुमारी है। बच्ची के दादा सतानंद एक हाईस्कूल के प्रधानाध्पक हैं।
विज्ञापन
आखिरी बार पिता के साथ देखा बच्ची को
परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तीन बजे के घर के पास से बच्ची गायब हो गई थी। काफी देर तक खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना पहुंचे दादा सतानंद का कहना है कि गांव वालों के मुताबिक बच्ची अपने पिता के साथ आखिरी बार देखी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
जब पिता से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि बच्ची को समोसा देकर वह मेदिनीनगर चला गया। वहीं इस मामले में पुलिस बच्ची के पिता से पूछताछ करेगी। वह बच्ची को खोजने के लिए सुबह से ही घर से निकला हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शव मिलने के करीब दो घंटे बाद हुई लड़की की पहचान
सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने नदी में बच्ची का शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में बच्ची की पहचान नहीं हो सकी।
वहीं खड़े लोग भी बच्ची की पहचान नहीं कर पाए। हालांकि पुलिस की कोशिश के बाद शव मिलने के करीब दो घंटे बाद लड़की की पहचान हुई। इस मामले में जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ जारी है।