{"_id":"999ad63afd37676e28dd040067e79c83","slug":"gangerape-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर घू्मने गई नाबालिग, 8 लोगों ने किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर घू्मने गई नाबालिग, 8 लोगों ने किया रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में रांची के रातू थाना क्षेत्र के पास दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आठ युवकों ने हत्या कर देने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से एमएमएस भी बनाया।
छेड़खानी का विरोध किया तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
जानकारी के अनुसार, छात्रा दिन के करीब तीन बजे कोचिंग क्लास करने घर से निकली थी। पर वह बांसटोली निवासी युवक के साथ घूमने कमड़े मंदिर चली गई।
दोनों शाम के करीब चार बजे मंदिर पहुंचे। वहां पहले से ही आठ युवक मौजूद थे। युवकों ने छात्रा पर छींटाकशी शुरू कर दी।
इसके बाद दोनों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद छात्रा को घसीटते हुए मंदिर के नीचे ले गये। वह दुष्कर्म किया व मोबाइल पर एमएमएस बनाया।
दुष्कर्म के बाद भी युवकों ने काफी देर तक दोनों को कब्जे में रखा। रात करीब आठ बजे दोनों को वहीं छोड़ कर भाग गए।
खाने में नमक कम पड़ा तो ले ली पत्नी की जान
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा रात के करीब 10 बजे घर पहुंची। परिजनों को घटना की सूचना दी। छात्रा ने रातू थाने में बताया कि आरोपी युवकों की उम्र करीब 24-25 साल थी।
रातू थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल चेकअप कराया जायेगा।