{"_id":"65cf20f1ada8b5dd7b011728","slug":"four-people-died-in-collision-between-two-trucks-in-khunti-district-jharkhand-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: खूंटी में कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच टक्कर, दोनों वाहन के चालकों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: खूंटी में कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच टक्कर, दोनों वाहन के चालकों समेत चार की मौत
Fri, 16 Feb 2024 02:21 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:21 PM IST
सार
कर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दोनों ट्रकों के चालक और हेल्पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बजरी से लदे एक ट्रक की रेत से लदे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर चांपी गांव में सुबह सात बजे घने कोहरे की वजह से दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई।
कर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दोनों ट्रकों के चालक और हेल्पर शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'बजरी से लदे एक ट्रक की रेत से लदे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दोनों ट्रकों के चालकों और हेल्परों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।' चारों मृतकों में से तीन की पहचान सिकरा पहान, दिनेश पहान और पंकज मुंडा के रूप में हुई है। फिलहाल चौथे मृतक की पहचान होना अभी बाकी है।