फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four people died in collision between two trucks in Khunti district Jharkhand

Jharkhand: खूंटी में कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच टक्कर, दोनों वाहन के चालकों समेत चार की मौत

Fri, 16 Feb 2024 02:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Feb 2024 02:21 PM IST
सार

कर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दोनों ट्रकों के चालक और हेल्पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बजरी से लदे एक ट्रक की रेत से लदे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

विज्ञापन
Four people died in collision between two trucks in Khunti district Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर चांपी गांव में सुबह सात बजे घने कोहरे की वजह से दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई।
विज्ञापन


कर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दोनों ट्रकों के चालक और हेल्पर शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'बजरी से लदे एक ट्रक की रेत से लदे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दोनों ट्रकों के चालकों और हेल्परों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।' चारों मृतकों में से तीन की पहचान  सिकरा पहान, दिनेश पहान और पंकज मुंडा के रूप में हुई है। फिलहाल चौथे मृतक की पहचान होना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed