{"_id":"662a5fa4d296c89b3405daf0","slug":"former-jharkhand-cm-hemant-soren-s-wife-kalpana-to-contest-bypoll-from-gandey-assembly-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के पूर्व CM की पत्नी कल्पना सोरेन लड़ेंगी उपचुनाव, गांडेय विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के पूर्व CM की पत्नी कल्पना सोरेन लड़ेंगी उपचुनाव, गांडेय विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में
Thu, 25 Apr 2024 07:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:20 PM IST
सार
कल्पना गृहणी हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता एम. टेक और एमबीए हैं। उन्होंने ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपाडा में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इंजीनियरिंग तथा एमबीए की पढ़ाई भुवनेश्वर के अलग-अलग संस्थानों से की।
विज्ञापन
कल्पना सोरेन
- फोटो : फेसबुक/कल्पना सोरेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को इसका एलान किया। झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे की वजह से गिरिडीह जिले की यह सीट खाली हुई है। गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 मई को होगा, जब राज्य में संसदीय चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि कल्पना गृहणी हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता एम. टेक और एमबीए हैं। उन्होंने ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपाडा में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इंजीनियरिंग तथा एमबीए की पढ़ाई भुवनेश्वर के अलग-अलग संस्थानों से की। उनका राजनीतिक सफर चार मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51वें स्थापना दिवस समारोह से शुरू हुआ, जब उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने दावा किया कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनने के बाद से विरोधियों द्वारा एक साजिश रची गई थी और उनके पति को जेल में डालने वाली ताकतों को झारखंड मुंहतोड़ जवाब देगा। उनके पति हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के सुखदेव भगत ने लोहरदगा से नामांकन दाखिल किया
इस गीच झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत ने गुरुवार को लोहरदगा लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दावा किया कि वह एक लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस झामुमो के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत लोहरदगा में चुनाव लड़ रही है। हालांकि, झामुमो के बिष्णुपुर विधायक चमरा लिंडा ने बुधवार को इस सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।