{"_id":"68905042c5757174e70fb3ff","slug":"former-cm-shibu-soren-mortal-remains-to-reach-jharkhand-today-last-rites-in-nemra-village-ramgarh-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"RIP Shibu Soren: शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा झारखंड, कल नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RIP Shibu Soren: शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा झारखंड, कल नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार
Mon, 04 Aug 2025 01:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:41 PM IST
सार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को आज शाम छह बजे झारखंड लाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में किया जाएगा।
विज्ञापन
शिबू सोरेन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर आज शाम छह बजे झारखंड लाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में 5 अगस्त को 3 बजे किया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा। मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
ये भी पढ़ें: RIP Shibu Soren: जल-जंगल-जमीन की लड़ाई का महानायक..., आदिवासी राजनीति के स्तंभ पुरुष शिबू सोरेन की कहानी!
राज्य सरकार ने शिबू सोरेन के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी आयोजनों को रद्द कर दिया गया है और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। चार और पांच अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा में भी गहरा शोक व्याप्त है। रांची के हरमु स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्वयं झंडा उतारा। उन्होंने कहा कि झारखंड ने एक महान जननेता को खो दिया है। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस क्षति को अपूरणीय बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन