फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Former CM Raghubar Das says Hemant Soren Government is corrupt and did only false promises stealing sand coal and forests

झारखंड: रघुबर दास ने लगाया सोरेन सरकार पर आरोप, जनता से केवल झूठे वादे किए, जल-जंगल-जमीन का कर रहे सौदा

Fri, 28 Jan 2022 04:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Jan 2022 04:37 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार जिन चीजों के संरक्षण का वादा कर सत्ता में आई थी अब उन्हीं का सौदा कर रही है।

विज्ञापन
Former CM Raghubar Das says Hemant Soren Government is corrupt and did only false promises stealing sand coal and forests
रघुवर दास - फोटो : facebook/Raghubar-Das

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर शुक्रवार को जमकर हमला बोला। राजधानी रांची में स्थित प्रेस क्लब में उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सोरेन सरकार कोयला, बाली और पत्थर चोर है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और मीन के नारे पर सत्ता हासिल करने के बाद अब वो इन्हीं का सौदा कर रहे हैं और राज्य की जनता को धोखा दे रहे हैं। 

विज्ञापन

रघुवर दास ने कहा कि प्रदेश में बालू, पत्थर, कोयला, वन कटाई का अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है। यह सारा काम प्रदेश के एक परिवार के संरक्षण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में बालू और पत्थर खनन का अवैध काम एक भाई के जिम्मे आ गया है तो कोयले का अवैध कारोबार दूसरे भाई के संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने इनमें अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

बालू घाटों की नीलामी में बड़े घोटाले का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान बालू घाटों की नीलामी में भी बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि जामा की भुरभुरी नदी से रोज 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की बाली सरकार के इशारों पर बाहर भेजी जा रही है। बालू का अवैध उठाव जारी रहे इसलिए जानबूझ कर 25 महीने बाद भी राज्य सरकार की ओर से बालू घाटों के पट्टों की समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कुछ दिन पहले भी राज्य सरकार को निशाने पर लिया था और कहा था कि राज्य की महागठबंधन सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है। इसने केवल झूठे वादे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन का इस्तेमाल कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तिजोरी भरने के लिए कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed