फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Floor test of Jharkhand new government tomorrow JMM and Congress MLAs returning from Hyderabad to Ranchi

Jharkhand: झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल! हैदराबाद से रांची लौट रहे जेएमएम और कांग्रेस विधायक

Sun, 04 Feb 2024 08:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 04 Feb 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Floor test of Jharkhand new government tomorrow JMM and Congress MLAs returning from Hyderabad to Ranchi
रांची लौट रहे विधायक। - फोटो : ANI

झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में हो सकता है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की ओर से बहुमत साबित करने की संभावनाओं के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विधायक रांची लौट रहे हैं। जोड़-तोड़ की साजिशों की आशंका के बीच जेएमएम और कांग्रेस के विधायकों को तेलंगाना भेज दिया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, जेएमएम नीत गठबंधन के करीब 40 विधायक दो फरवरी को दो उड़ानों से हैदराबाद पहुंचे थे। आशंका जताई गई थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली नई सरकार के विश्वास मत से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर सकती है। अब विधानसभा में विश्वास मत से एक दिन पहले रविवार को रांची के लिए रवाना हुए और देर रात राज्य की राजधानी पहुंचे। विधायक पिछले तीन दिनों से यहां एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे।


विधानसभा में 43 विधायकों के समर्थन का दावा
झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि हमें बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। हम इस अवधि के दौरान कोई जोखिम नहीं ले सकते, क्योंकि भाजपा हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर सकती है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से गुरुवार को जारी एक वीडियो में 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 43 विधायकों का समर्थन दिखाया गया है।

चंपई सोरेन ने ली शपथ
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed