{"_id":"6336ce9d392bcd59092217aa","slug":"five-children-rescued-2-traffickers-arrested-in-jharkhands-chaibasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ईंट-भट्टे पर काम के लिए बच्चों को ले जा रहे थे तस्कर, मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ईंट-भट्टे पर काम के लिए बच्चों को ले जा रहे थे तस्कर, मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से दो गिरफ्तार
Fri, 30 Sep 2022 04:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमरा उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमरा उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 30 Sep 2022 04:40 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि एक कार्यकर्ता से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से गुरुवार को पांच बच्चों को बचाया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे जेतिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध बाल तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पांच बच्चों को बचाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
13-14 साल है बच्चों की उम्र
पुलिस के मुताबिक, जिन पांच बच्चों को बचाया गया है उनमें चार लड़कियां और एक लड़का है। ये सभी 13-14 साल की उम्र के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि एक कार्यकर्ता से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से गुरुवार को पांच बच्चों को बचाया है।
विज्ञापन
ईंट-भट्टे पर काम के लिए ले जा रहे थे हावड़ा
उन्होंने बताया कि सभी बच्चे जेतिया पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें ईंट भट्टे पर काम के लिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि जिला बाल कल्याण अधिकारी की पहल पर बच्चों को आश्रय गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि जिन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है उनकी पहचान 49 वर्षीय सिराजुल इस्लाम और 28 वर्षीय मालती डांगिल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।