फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   First mega food park in Jharkhand to be auctioned, after it was declared NPA

झारखंड का पहला मेगा फूड पार्क होगा नीलाम, 9 साल में एक भी यूनिट नहीं लग पाई

Sat, 08 Sep 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sat, 08 Sep 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
First mega food park in Jharkhand to be auctioned, after it was declared NPA
झारखंड के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन गेतलसूद में हुआ था
झारखंड का पहला मेगा फूड पार्क उत्पादन शुरू करने से पहले ही नीलाम हो रहा है। इस फूड पार्क के निदेशक का दुबई में निधन हो गया था जिसके बाद इसका पूरा प्रबंधन गड़बड़ा गया। राज्य के उद्योग सचिव विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को बताया कि अगले महीने नीलामी की तारीख का एलान किया जाएगा। दो-तीन महीने में नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि झारखंड के पहले मेगा फूड पार्क का निर्माण गेतलसूद में होना था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रांची डीसी और इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है। बैंक को फूड पार्क का वैल्यूएशन करने को कहा है। रांची डीसी इसका आदेश निकालेंगे, पर नीलामी बैंक ही करेगी। 
विज्ञापन


चौबे ने कहा कि इस मेगा फूड पार्क कंपनी के डायरेक्टर नितिन शिनोई का दुबई में निधन हो गया था। इसके बाद पूरा प्रबंधन फेल हो गया। कंपनी ने इलाहाबाद बैंक से 37 करोड़ रुपए लोन लिया था, जो एनपीए हो चुका है। ऐसे में बैंक ने इसे कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड पार्क की एक भी यूनिट लगी नहीं और हो गया था उद्घाटन 

इस फूड पार्क की स्थापना गेतलसूद डैम के पास रियाडा की 56 एकड़ जमीन पर हुआ था। तत्कालीन राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी, तत्कालीन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुबोधकांत सहाय और बाबा रामदेव ने 23 फरवरी 2009 को इसका शिलान्यास किया था। यहां 33 यूनिट लगनी थी। लोहरदगा, गोला, कोडरमा और हजारीबाग में स्टोर बनाने के साथ कच्चे माल की प्रोसेसिंग होनी थी। उद्योग विभाग ने इसके लिए स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) भी बना दिया था। 


झारखंड सरकार ने केंद्र से मांगी थी सलाह

राज्य सरकार ने लोन के एनपीए होने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से निर्देश मांगा था। उद्योग निदेशक के रविकुमार ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के निदेशक अतुल सक्सेना को पत्र लिखा था। कहा था कि मेगा फूड पार्क ने इलाहाबाद बैंक से लोन लिया था, जो एनपीए हो चुका है। इस पर 16 फरवरी 2018 से 39.21 करोड़ बकाया है। उन्होंने केंद्र से निर्देश मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed