फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Fire breaks out at school hostel in Giridih district students evacuated

School Hostel Fire: गिरिडीह में स्कूल के छात्रावास में लगी आग, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

Wed, 24 Aug 2022 03:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 03:49 PM IST
सार

आग का कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। छात्रावास दो दिनों तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Fire breaks out at school hostel in Giridih district students evacuated
आग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को एक इमारत के स्टोर रूम में आग लगने के बाद एक स्कूल छात्रावास के 300 से अधिक बच्चे फंस गए। हालांकि, सभी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चैताडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास के स्टोर रूम में तड़के करीब दो बजे आग लग गई। आग की लपटें देख 350 छात्राओं में दहशत फैल गई। हॉस्टल वालों को तुरंत इमारत से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी नीलम टोप्पो ने कहा कि कमरे के अंदर गद्दे और किताबें रखी गई थीं। आग लगने के बाद पूरी इमारत में धुआं भर गया। छात्रावास प्रबंधन ने तुरंत दमकल सेवाओं को सूचित किया और कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग का कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। टोप्पो ने कहा कि छात्रावास दो दिनों तक बंद रहेगा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, क्योंकि त्वरित बचाव अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed