फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   FIR against Nishikant Dubey Manoj Tiwari forceful entry into sanctum sanctorum of Baba Baidyanath Temple case

Jharkhand: भाजपा सांसद निशिकांत और मनोज के खिलाफ FIR, बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश का मामला

Fri, 08 Aug 2025 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Aug 2025 08:31 PM IST
सार

Jharkhand News: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि गर्भग्रह में प्रवेश के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
FIR against Nishikant Dubey Manoj Tiwari forceful entry into sanctum sanctorum of Baba Baidyanath Temple case
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में नियमों के उल्लंघन और जबरन गर्भगृह में प्रवेश करने के आरोप में गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बाबा मंदिर थाना में पांडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के लिखित बयान पर दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

 
आरोप है कि दो अगस्त की शाम सांसद दुबे अपने समर्थकों के साथ मंदिर के निकास द्वार से जबरन भीतर प्रवेश कर गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। एफआईआर में सांसद दुबे के अलावा कनिष्कांत दुबे, सदरी दुबे और अभयानंद झा के नाम भी शामिल हैं। सभी पर धार्मिक परंपराओं के उल्लंघन, बाधा उत्पन्न करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चाईबासा आईईडी ब्लास्ट: दोनों घायाल जवानों का रांची स्थित अस्पताल में चल रहा इलाज, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांसद दुबे की प्रतिक्रिया
सांसद निशिकांत दुबे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला केवल इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने पूजा की। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर पहले से 51 केस दर्ज हैं। शनिवार को देवघर एयरपोर्ट से सीधे थाने जाकर गिरफ्तारी दूंगा।
 
भाजपा का पुलिस पर हमला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया और झारखंड पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ अफसर नीचता की हदें पार कर साजिश रच रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि वर्दी स्थायी नहीं होती, कर्म और नीयत ही असली पहचान होती है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नीरज सिंह हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, सात साल बाद मिली रिहाई की राह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed