फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ex cm of jharkhand madhu koda joins congress with wife

मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल, पत्नी भी हाथ के साथ, लड़ेंगी लोकसभा चुनाव  

Thu, 01 Nov 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
ex cm of jharkhand madhu koda joins congress with wife
madhu koda

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनकी विधायक पत्नी ने भी गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने इसका एलान किया। 

विज्ञापन


अजय कुमार ने संकेत दिया है कि कोड़ा की पत्नी चाईबासा लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। कोड़ा के सपत्नीक कांग्रेस में शामिल होने पर अजय कुमार ने उम्मीद जताई कि इससे पार्टी को मजबूती हासिल होगी क्योंकि कोड़ा यहां के बड़े नेता है। इस तरह कोड़ा की जय भारत समानता पार्टी का भी कांग्रेस में विलय हो गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि मधु कोड़ा साल 2006 में कांग्रेस के समर्थन से झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। वे दो साल तक मुख्यमंत्री रहे। बाद में सिंहभूम से अपनी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए और उसके बाद कोयला घोटाले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। कोड़ा पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed