फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Eight people killed in 2 road accidents in Jharkhand Giridih Police

Jharkhand: झारखंड के सड़क हादसों से हाहाकार, गिरिडीह में दो सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत

Wed, 19 Feb 2025 11:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Feb 2025 11:51 AM IST
सार

डुमरी उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने बताया कि मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र में लटकटो जंगल के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से चार चार पहिया वाहन में सवार थे, जबकि दो मोटरसाइकिल पर सवार थे।

विज्ञापन
Eight people killed in 2 road accidents in Jharkhand Giridih Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि बुधवार तड़के बगोदर थाना क्षेत्र में दो अन्य की मौत हो गई।

विज्ञापन


डुमरी उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने बताया कि मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र में लटकटो जंगल के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से चार चार पहिया वाहन में सवार थे, जबकि दो मोटरसाइकिल पर सवार थे।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन में सवार तीन लोगों के शवों की पहचान
एसडीपीओ ने बताया कि चार में से अब तक चार पहिया वाहन में सवार तीन लोगों के शवों की पहचान हो गई है। उनकी पहचान इशरी में बैंक मैनेजर सोमेश चंद्र (40), बिहार के मुंगेर निवासी गोपाल कुमार (21) और गिरिडीह के इशरी बाजार निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चौथे मृतक की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान बबलू कुमार टुडू (26) और हुसैनी मिया (55) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराई
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह एक अन्य घटना में बगोदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार और आशीष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed