फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Eight feet long python entered a village in Jharkhand, swallows goat and chickens

Jharkhand: झारखंड के एक गांव में घुसा आठ फुट लंबा अजगर, बकरी मुर्गियों को बनाया निशाना, पढ़ें आगे क्या हुआ

Sun, 18 Sep 2022 06:11 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 06:11 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि सांप घरेलू जानवरों को देखकर गांव में घुस गया और उसे गांव में आसानी से खाना मिल रहा था। आगे अधिकारी ने कहा कि भले ही अजगर रात में निकलता था लेकिन यह गांव के छोटे बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता था।

विज्ञापन
Eight feet long python entered a village in Jharkhand, swallows goat and chickens
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व के एक गांव में आठ फुट लंबा अजगर घुस आया। ग्रामीणों के बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव से मुर्गियां, बकरियां कम हो रहीं थी। गांव वालों को संदेह हुआ कि कुछ तो बात है। फिर शनिवार को अजगर गांव के मनेश्वर उरांव के घर के पास पहुंचा और उसकी बकरी को निगल लिया। 

विज्ञापन


गहरे जंगल में छोड़ दिया
ग्रामीणों ने बकरी का पता लगाने के लिए छानबीन की तब उन्होंने देखा कि एक अजगर है बकरी को निगल कर भाग नहीं पा रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन रक्षक तारा कुमार को सूचित किया, जिसके तुरंत बाद उन्होंने तुरंत चार सदस्यीय बचाव भेजा और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से अजगर को बचाया और नदी के दूसरी तरफ गहरे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव में आसानी से मिल रहा था खाना
अधिकारियों ने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व के गारू (पूर्वी) वन क्षेत्र में करीब 400 परिवार रहते हैं जिनमें चार-पांच दिनों से बकरियां और मुर्गियां गायब होने से खौफ फैला रहा। एक अधिकारी ने बताया कि सांप घरेलू जानवरों को देखकर गांव में घुस गया और उसे गांव में आसानी से खाना मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता था
आगे उन्होंने कहा कि भले ही अजगर रात में निकलता था लेकिन यह गांव के छोटे बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता था। रेक्स्यू करने वाले अधिकारी तारा ने कहा कि अजगर लगभग आठ फुट लंबा था, इससे कोई डर की बात नहीं क्योंकि यह जहरीला नहीं था। हमने ग्रामीणों की मदद से इसे बचाया और छोड़ दिया। अब इसे गहरे जंगल में छोड़ दिया है ताकि वह वापस न लौट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed