{"_id":"62e0176902f2db4c0b047f6d","slug":"ed-summons-jharkhand-cm-hemant-soren-press-advisor-for-questioning-in-pmla-case-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMLA Case: सीएम सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं, विधायक प्रतिनिधि के बाद अब मीडिया सलाहकार को ईडी का समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PMLA Case: सीएम सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं, विधायक प्रतिनिधि के बाद अब मीडिया सलाहकार को ईडी का समन
Tue, 26 Jul 2022 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:18 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि संथाल परगना संभाग के साहिबगंज और अन्य जिलों में अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को यहां ईडी कार्यालय में एक अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन।
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को 1 अगस्त को तलब किया है। उन्हें झारखंड में एक कथित अवैध खनन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले ईडी ने 19 जुलाई को इस मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल एजेंसी की हिरासत में है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि संथाल परगना संभाग के साहिबगंज और अन्य जिलों में अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को यहां ईडी कार्यालय में एक अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 19 जुलाई पंकज मिश्रा को उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। मिश्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मिश्रा को रांची की एक कोर्ट में पेश किया गया। विशेष पीएमएलए अदालत ने पंकज मिश्रा को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया था।
ईडी ने 8 जुलाई को पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों से जुड़े 19 ठिकानों पर साहेबगंज, बरहेट, राजमहल और मिर्जा चौकी में तलाशी ली थी। तब से ईडी ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए वह दो बार नहीं आए। ईडी उनके दो करीबी सहयोगियों दाहू यादव और बच्चू यादव से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।