{"_id":"63a761b78d155c2ec85d7c93","slug":"ed-quizzes-jharkhand-congress-mla-in-connection-with-cash-haul-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ईडी ने झारखंड के कांग्रेस विधायक से की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ईडी ने झारखंड के कांग्रेस विधायक से की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
Sun, 25 Dec 2022 02:04 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 02:04 AM IST
सार
अनूप सिंह पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में झारखंड के विधायकों से नकदी की बरामदगी के सिलसिले में एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष कार्यालय में पेश हुए। उन्होंने ईडी अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से राज्य के तीन विधायकों से जब्त नकदी की जांच के सिलसिले में शनिवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस मामले की जानकारी केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अनूप सिंह पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में झारखंड के विधायकों से नकदी की बरामदगी के सिलसिले में एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष यहां क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुए। अनूप सिंह ने हालांकि दावा किया कि उन्हें आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि मामले में शिकायतकर्ता के तौर पर समन किया गया था।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे ईडी कार्यालय से बाहर आए सिंह ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक और जनप्रतिनिधि के तौर पर मैं यहां जांच में ईडी का सहयोग करने आया हूं। आगे कहा कि उन्होंने कोलकाता पुलिस को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपना बयान दिया। साथ ही उन्होंने ईडी अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने जुलाई में हावड़ा में उनके वाहन से 49 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी विधायकों ने झारखंड सरकार को गिराने के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की थी। ईडी मामले के मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रहा है।