{"_id":"58d285924f1c1b776a1a1573","slug":"different-financial-packages-for-different-diseases-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग वित्तीय पैकेज: झारखंड CM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग वित्तीय पैकेज: झारखंड CM
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
Updated Wed, 22 Mar 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग वित्तीय पैकेज बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रोजेक्ट बिल्डिंग में विभागों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य और वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। इस बीमा योजना के तहत राज्य की 80 प्रतिशत आबादी को लाभ मिलेगा। बीमा पॉलिसी से प्रत्येक परिवार के लिए सालाना 2 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य जांच को कवर करने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने विभागों को नई योजना के तहत राज्य के गर्भवती महिला को लाने के लिए भी निर्देश दिया है, जो अभी तक कार्यान्वित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव सुधीर कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिया था, कि वे राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में जगह की कमी को सुलझाने की संभावना तलाश करें, जिससे बच्चों और स्त्री रोग विभागों को रांची सदर अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी भवन में स्थानांतरित किया जा सके।
विज्ञापन