फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   dhanbad-married-woman-murder-headless-body-found-bag-baliyapur

धनबाद में सनसनी: अमावस्या की रात के बाद मिला विवाहिता का सिर कटा शव, लाल कपड़े और पूजा सामग्री ने बढ़ाया रहस्य

Fri, 11 Sep 2026 06:41 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Sep 2026 06:41 PM IST
सार

धनबाद के ढांगी गांव के पास शुक्रवार सुबह सुनसान इलाके में विवाहिता युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। धड़ से करीब 100 मीटर दूर खेत के पास प्लास्टिक की बोरी में युवती का कटा सिर मिला। घटनास्थल से पूजा-पाठ की सामग्री और लाल कपड़े मिलने के बाद नरबलि की अफवाहें भी फैलने लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
dhanbad-married-woman-murder-headless-body-found-bag-baliyapur
नरबलि की अफवाहों के बीच पुलिस जांच में जुटी

विस्तार

धनबाद जिले के ढांगी गांव के समीप खेरबड़िया के सुनसान इलाके में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता युवती का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका का सिर धड़ से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत के पास प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला। बीती रात अमावस्या होने और मौके से पूजा-पाठ की सामग्री मिलने के कारण इलाके में अंधविश्वास और नरबलि की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं।
विज्ञापन


 धड़ और सिर अगल-अलग मिले
शुक्रवार सुबह जब स्थानीय युवक किशोर कुमार महतो शौच के लिए गया तो उसने लहूलुहान अवस्था में धड़ देखा। भयभीत होकर उसने तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे बलियापुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर धड़ से मात्र दो-तीन मीटर दूर लाल कपड़ा और अगरबत्ती के टुकड़े बिखरे मिले। युवती के कटे हुए गले वाले स्थान पर मिट्टी का लेप लगाया गया था। इसके अलावा, जिस बोरी में कटा हुआ सिर रखा था, उससे पांच-छह मीटर दूर नया लाल शॉल और महिलाओं का एक गले का हार पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने रांची से बुलाई विशेष जांच टीम
पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए मृतका के धड़, कटे सिर और लाल शॉल वाले स्थान को चूने से घेर दिया है ताकि कोई भी सबूत नष्ट न हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने रांची से विशेष जांच टीम और खोजी कुत्ते को जांच के लिए बुलाया है। शुरुआती अनुमान के अनुसार मृतका की आयु लगभग 25-26 वर्ष के बीच है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतका संभवतः करमाटांड़ स्थित बीसीसीएल कॉलोनी की रहने वाली थी। पुलिस की टीम सत्यापन के लिए करमाटांड़ कॉलोनी में छानबीन कर रही है।


ये भी पढ़ें- 14वीं जेपीएससी मामला: पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक की जमानत पर सुनवाई पूरी, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

 जादू-टोने की आशंका से फैला डर
घटनास्थल पर मिले पूजा-पाठ के सामान और बीती रात अमावस्या होने से स्थानीय लोग इस हत्या को नरबलि और जादू-टोने से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि रास्ते के पास पड़ा लाल कपड़ा और हार बृहस्पतिवार को ही वहां देखा  था। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed