{"_id":"61440eb157a6714b026d86ee","slug":"dhanbad-judge-murder-case-now-till-cbi-not-arrest-prime-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज की हत्या मामला: 60 दिन बाद भी सीबीआई के हाथ खाली, अभी तक मास्टरमाइंड का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज की हत्या मामला: 60 दिन बाद भी सीबीआई के हाथ खाली, अभी तक मास्टरमाइंड का नहीं हुआ खुलासा
Fri, 17 Sep 2021 09:12 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:12 AM IST
सार
धनबाद में जज उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में अभी तक मास्टरमाइंड का खुलासा नहीं हो पाया है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई की धीमी जांच पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : social media
विस्तार
झारखंड के धनबाद में जज उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी सीबीआई के हाथ खाली हैं। अभी तक सीबीआई को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीबीआई की चल रही धीमी जांच पर भी झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने 23 सितंबर को सीबीआई के जोनल डायरेक्टर को कोर्ट में तलब किया है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा- " सीबीआई हर सप्ताह स्टेटस रिपोर्ट दे तो रही है, लेकिन उसमें कुछ भी नया नहीं है। हर बार एक ही जैसी रिपोर्ट दायर कर रही है।
विज्ञापन
यह संतोषजनक नहीं है। पीठ ने सीबीआई के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए तल्ख टिप्पणी की कि जुडिशल ऑफिसर की हत्या हुई है। हमें रिजल्ट चाहिए।' 'परिस्थितियां बयां कर रही है कि दिनदहाड़े एक न्यायिक अधिकारी की हत्या की गई, मामले की जांच सीबीआई कर रही है फिर भी सिर्फ दो लोगों से आगे नहीं बढ़ सकी है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि ऑटो चालक ने धक्का मारकर जज की हत्या क्यों की? इससे उसको क्या मिला। यह मिस्ट्री अभी तक हल क्यों नहीं हो सकी है?'
विज्ञापन