फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   dhanbad 360 kg adulterated food seized banned colours batasha sewai

झारखंड: 360 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त, प्रतिबंधित रंगों से बन रहे थे बताशे-सेवईं

Tue, 03 Nov 2026 07:16 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 07:16 AM IST
सार

दिवाली से पहले धनबाद के झरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध कारखाने पर छापा मारकर 360 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की। इसमें प्रतिबंधित रंगों से बने 210 किलो बताशे और 150 किलो सेवई शामिल हैं। कारखाना सील कर नमूने जांच के लिए रांची भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
dhanbad 360 kg adulterated food seized banned colours batasha sewai
कार्रवाई करती टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवाली त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने झरिया थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध कारखाने का पर्दाफाश करके मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने झरिया के फतेहपुर रोड स्थित दिनेश गुप्ता के कारखाने में अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिबंधित रंगों से तैयार 210 किलोग्राम रंगीन बताशा और 150 किलोग्राम मिलावटी सेवई जब्त की। विभाग ने कुल 360 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री को एक कमरे में रखकर सील कर दिया है और कारखाने को पूरी तरह बंद करा दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: जेपीएससी परीक्षा घोटाले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपियों के खिलाफ दूसरी पूरक चार्जशीट
विज्ञापन


त्योहार पर मिलावट की बड़ी साजिश
खाद्य सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झरिया के फतेहपुर गली क्षेत्र में बिना अनुमति और लाइसेंस के अवैध रूप से खाद्य सामग्रियां तैयार की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद विभागीय टीम ने कारखाने पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि कारखाने का संचालक खतरनाक तथा प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग करके बताशे तैयार कर रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार कारखाना संचालक दिवाली त्योहार के दौरान इस मिलावटी खाद्य सामग्री को धनबाद जिले के विभिन्न बाजारों और दुकानों में खपाने की तैयारी कर रहा था। विभाग अब उन दुकानों का पता लगा रहा है जहां यह सामग्री पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे नमूने
कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने सील की गई पूरी सामग्री से नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद कारखाना संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था, जिसे समय रहते रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed