फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Dhamtari Husband brutally Murdered wife who refused to drink alcohol aunt was also accompanying her in the crime

छत्तीसगढ़: पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने कर दी बेरहमी से हत्या, अपराध में बुआ भी दे रही थी साथ

Thu, 14 Apr 2022 02:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 02:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक बीते 10 अप्रैल को सिहावा थाना क्षेत्र के पाईकमाठा निवासी रामकुमार आडिल ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त करने के बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे शक हुआ क्योंकि महिला के शरीर पर कहीं-कहीं चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Dhamtari Husband brutally Murdered wife who refused to drink alcohol aunt was also accompanying her in the crime
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक व्यक्ति ने अपनी बुआ के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने शराब पीने से इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद शख्स ने हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए महिला के शव को पेड़ से लटका दिया। बेरहम पति की इतनी हिम्मत हुई की उसने खुद ही पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक बीते 10 अप्रैल को सिहावा थाना क्षेत्र के पाईकमाठा निवासी रामकुमार आडिल ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त करने के बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे शक हुआ क्योंकि महिला के शरीर पर कहीं-कहीं चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आई वह चौंकाने वाली थी। रिपोर्ट से पता चला कि महिला की मौत मार-पिटाई की वजह से हुई थी।  
विज्ञापन


शराब पीने से मना करने पर मारपीट
पुलिस से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि नौ अप्रैल की रात वह और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने की बात पर विवाद हुआ। पत्नी शराब पीने से मना कर रही थी। इससे नाराज होकर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी की  बुआ भी उसका साथ दे रही थी। ज्यादा चोट लगने के कारण कुमारी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed