{"_id":"5fd73fb97b83bd51f12fe274","slug":"deoghar-news-today-deoghar-news-in-hindi-deoghar-samachar-jharkhand-elderly-went-to-hydroseal-operation-doctors-sterilized","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया था बुजुर्ग, डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया था बुजुर्ग, डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी
Mon, 14 Dec 2020 04:04 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 14 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
नसबंदी फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड के देवघर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, यहां 60 साल के एक बुजुर्ग की नसबंदी कर दी गई, जबकि वह हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया था। आरोप है कि सरकारी लक्ष्य पूरा करने के मकसद से डॉक्टरों ने जानबूझकर नसबंदी कर दी। फिलहाल पीड़ित ने देवघर डीसी से मामले की शिकायत की, जिन्होंने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
देवघर जिले के सारवां प्रखंड के मंझलाडीह गांव में रहने वाले 60 वर्षीय हरि राणा दिव्यांग हैं। उनके भतीजे आनंद कुमार ने बताया कि चाचा देख नहीं पाते हैं और हाइड्रोसील से पीड़ित थे। ऐसे में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पास ले गए थे। चिकित्सक की सलाह पर 30 नवंबर को चाचा का हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया गया, लेकिन उस दौरान उनकी नसबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
लक्ष्य पूरा करने के लिए हुई हरकत
बताया जा रहा है कि जिस वक्त हरि राणा का हाइड्रोसील का ऑपरेशन होना था, उस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा चल रहा था। ऐसे में अपना लक्ष्य पूरा करने के मकसद से चिकित्सकों ने बुजुर्ग की नसबंदी भी कर डाली।
विज्ञापन