फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Demand for removal of Jharkhand Governor CPIML objected to remarks related to atom bomb

Jharkhand: झारखंड के राज्यपाल को हटाने की मांग, भाकपा माले ने 'एटम बम' से जुड़ी टिप्पणी पर जताया एतराज

Sat, 05 Nov 2022 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Nov 2022 10:55 PM IST
सार

भाकपा माले (सीपीआई-एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह बयान झारखंड और एक चुनी हुई सरकार के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल इस तरह की टिप्पणी कर राज्य में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Demand for removal of Jharkhand Governor CPIML objected to remarks related to atom bomb
दीपांकर भट्टाचार्य (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

माकपा ने शनिवार को रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल पद से हटाने की मांग की। दरअसल, 26 अक्तूबर को एक टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में बैस ने कहा था कि झारखंड में किसी भी समय परमाणु बम विस्फोट हो सकता है। उनका इशारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लाभ के पद के मामले की ओर था।

विज्ञापन


भाकपा माले (सीपीआई-एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह बयान झारखंड और एक चुनी हुई सरकार के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल इस तरह की टिप्पणी कर राज्य में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रहे हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही बैस को हटाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संपर्क करेगी। झारखंड विधानसभा में CPIML(L) का एक विधायक है।
विज्ञापन


लाभ के पद के मामले में सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल को अपनी सिफारिश भेजी थी, जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, चुनाव आयोग की सिफारिश को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि चुनाव आयोग ने खनन पट्टे के संबंध में एक विधायक के रूप में मुख्यमंत्री की अयोग्यता की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed