फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Defence Minister Rajnath Singh and Baba Ramdev reached Nemra to pay tribute to former Chief Minister Shibu Sor

Jharkhand: नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ समेत कई दिग्गज, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 Aug 2025 04:08 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Aug 2025 04:08 PM IST
सार

Jharkhand News : पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद से देशभर से तमाम दलों के नेताओं का नेमरा पहुंचना लगा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने शिबू सोरेन के 'श्राद्ध' समारोह में शामिल होकर उनको श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh and Baba Ramdev reached Nemra to pay tribute to former Chief Minister Shibu Sor
रक्षा मंत्री ने शिबू सोरेन के 'श्राद्ध' समारोह में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद उनकी पार्टी और उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। शिबू सोरेन के निधन के बाद देशभर के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है। वहीं, कई बड़े नेता नेमरा पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यपाल संतोष गंगवार और योग गुरु रामदेव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है। इस बीच इन सबने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी माता रूपी सोरेन से की मुलाकात करके सांत्वना दी है।
विज्ञापन




झारखंड राज्य के निर्माण में था बड़ा योगदान

गौरतलब है कि रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव में शिबू सोरेन के 'श्राद्ध' समारोह  के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बता दें, बीते दिन 81 वर्षीय शिबू सोरेन का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था, जिसने झारखंड के एक राजनीतिक युग का अंत कर दिया। उनकी विरासत, विशेष रूप से आदिवासी आंदोलन और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम औऱ वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नेमरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं भी किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में 10 आईपीएस अधिकारी, 60 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, 65 इंस्पेक्टर और 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Weather Update: कहीं भारी बारिश, कहीं गर्मी का सितम... IMD ने जारी किया अलर्ट; किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

विशेष प्रदर्शनी और स्मृति गैलरी पुरानी यादें कर रहीं ताजा
कार्यक्रम स्थल पर विशेष प्रदर्शनी और स्मृति गैलरी लगाई गई है। इसको देखते ही लोगों कि पुरानी यादें ताजा हो गईं। वहीं, उनके चाहने वालों की आंखें भी नम हो गईं। साथ ही इनके राजनीति जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है। यहां आदिवासी कल्याण और सार्वजनिक सेवा में योगदान को हाइलाइट किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 'गुरुजी' के संघर्ष, उनके झारखंड आंदोलन में योगदान और राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को जीवंत करेगी।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: कारोबारी ने निवेश घोटाले में गंवाए 5.24 करोड़; पुणे में 25 मंडल दही हांडी में बजाएंगे ढोल ताशे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed