फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Heavy rain and heat wave, IMD issued alert know all about in hindi

Weather Update: कहीं भारी बारिश, कहीं गर्मी का सितम... IMD ने जारी किया अलर्ट; किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 16 Aug 2025 03:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 16 Aug 2025 03:30 PM IST
सार

देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। मुंबई में तो भारी बारिश से जलभराव के हालात हैं। जबकि केरल, तेलंगाना में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जानें अपने राज्य के मौसम का हाल...।

विज्ञापन
Weather Update Heavy rain and heat wave, IMD issued alert know all about in hindi
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। कहीं भारी बारिश हो रही है, तो कहीं गर्मी है। मुंबई में तो भारी बारिश से जलभराव के हालात हैं। जबकि केरल, तेलंगाना में भी बारिश हो रही है। उधर, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र से लेकर केरल और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि उत्तर प्रदेश में गर्मी का अलर्ट है। आइए जानते हैं देश के किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम...

मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार
मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव होने से परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई। वहीं विक्रोली में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शनिवार तड़के कुछ हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दो दिनों तक महानगर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

विज्ञापन


केरल के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
केरल के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश के बीच आईएमडी ने राज्य के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शेष नौ जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Weather Update Heavy rain and heat wave, IMD issued alert know all about in hindi
सीएम रेवंत रेड्डी। - फोटो : PTI

तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम ने दिए निर्देश
मौसम विभाग ने तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राहत उपाय करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। सीएम ने निजामाबाद, संगारेड्डी, मेडक, खम्मम, विकाराबाद और अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद बारिश से निपटने की तैयारियों पर अधिकारियों से बात की। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है, वहां एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं। वहीं तेलंगाना में आदिलाबाद, करीमनगर और अन्य जिलों में कई छोटी नदियां और अन्य जल निकाय उफान पर हैं।

आदिलाबाद जिले के तमसी में शनिवार को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच 173.5 मिमी बारिश हुई, इसके बाद उसी जिले के तलमादुगु में 169.5 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि 16 अगस्त को एक बजे से 17 अगस्त को साढ़े आठ बजे तक आदिलाबाद, कोमराम भीम आसिफाबाद और अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

यूपी में गर्मी और उमस की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता में कमी आने से उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक कहीं कहीं छिटपुट बारिश छोड़कर प्रभावी बारिश की संभावना कम है। बारिश में कमी से गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। बादल छंटने और धूप होने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी यूपी के तराई हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाने और बौछारें पड़ने की संभावना है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर चुका है। इन्हीं वजहों से उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed