{"_id":"e53fe960-befc-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"decision-on-issue-of-government-formation-in-jharkhand-will-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में सरकार गठन के मुद्दे पर फैसला अगले सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में सरकार गठन के मुद्दे पर फैसला अगले सप्ताह
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 17 May 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में सरकार बनाने के मुद्दे पर अंतिम फैसला 21-22 मई को होने वाली कांग्रेस आलाकमान की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
21 या 22 मई को झारखंड के मुद्दे पर होने वाली बैठक में सोनिया गांधी निर्णय कर सकती हैं कि वहां सरकार का गठन किया जाए या विधानसभा भंग की जाए।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बताया कि सरकार बनाने के मामले पर पार्टी नेता आपस में विचार विमर्श कर रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर कांग्रेस इस नतीजे पर पहुंच जाएगी कि झारखंड में सरकार बने या चुनाव हो।
इससे पहले सरकार गठन के मसले पर बातचीत करने के लिए दिल्ली पहुंचे झारखंड कांग्रेस के सात विधायकों ने वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस से पार्लियामेंट एनेक्सी में करीब डेढ घंटे तक बातचीत की।
विज्ञापन
ऑस्कर से मिलने के बाद बातचीत का ब्योरा देने के लिए कांग्रेस विधायक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश प्रभारी शकील अहमद से बात की।