फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Dayashankar seen in deogarh of jharkhand

भाजपा शासित राज्य में बेखौफ घूमते दिखे दयाशंकर सिंह

Wed, 27 Jul 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
Dayashankar seen in deogarh of jharkhand
- फोटो : ANI

मायावती पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आए उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पकड़ने के लिए बेशक पुलिस लाख हाथ पैर मार रही हो लेकिन इन सबसे निश्चिंत दयाशंकर सिंह झारखंड के देवघर में बेखौफ घूमते दिखे। 

विज्ञापन


भाजपा शासित राज्य में दयाशंकर इतने इत्मीनान से दिखे कि कांवडियों के साथ फोटो भी खिंचवाए और निश्चिंत होकर बाबा बैद्यनाथ के भी किए। दयाशंकर की ये तस्वीरें सामने आते ही हंगामा मच गया, बसपा सुप्रीमो मायावती ने तो राज्यसभा में इसको लेकर भाजपा पर हमला भी बोला। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी ‌थी। जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को बैकफुट पर आते ही तुरंत माफी मांगनी पड़ी थी तो बसपा नेताओं ने इसके विरोध में दयाशंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। मायावती के जबरदस्त विरोध और दयाशंकर के खिलाफ प्रदर्शनों को देखते हुए भाजपा को उन्हें पार्टी से भी निष्कासित करना पड़ा था। 

मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना

Dayashankar seen in deogarh of jharkhand

हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक दयाशंकर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनकी तलाश में एसटीएफ को भी लगाया गया है लेकिन वो फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर ही चल रहे हैं। 

इसी बीच झारखंड के देवघर धाम से उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फिर हंगामा खड़ा हो गया है। पुलिस की नजर में फरार दयाशंकर सिंह देवघर में इत्मीनान से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवडियों के साथ भी फोटो खिंचवाई। 

इसकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल भी हो गई। खबरें मीडिया की सुर्खियां बनीं तो सूचना बसपा सुप्रीमो मायावती तक भी पहुंची। उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। 

मायावती ने आरोप लगाया कि बेशक भाजपा ने उसे पार्टी से निकाल दिया हो लेकिन उसकी मदद भाजपा ही कर रही है। इसलिए उसे भाजपा शासित राज्य में छिपाया गया है। हालांकि इन आरोपों पर अभी भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed