फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Daughter arrested for planning murder of father and gave diamond ring to killer in the betel nut

Jharkhand: कलयुगी बेटी ने कराई पिता की हत्या, सुपारी में दी हीरे की अंगूठी, पढ़ें कैसे दिया वारदात को अंजाम

Sat, 09 Jul 2022 02:06 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 02:06 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतक कारोबारी कन्हैया सिंह अपनी बेटी के राजवीर के साथ संबंध के विरोध में था और बेटी के लिए अच्छा लड़का तलाश रहा था, लेकिन अपर्णा अपने रुख पर अड़ी रही, वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी।

विज्ञापन
Daughter arrested for planning murder of father and gave diamond ring to killer in the betel nut
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के हरिओमनगर इलाके में 29 जून की रात पूर्व विधायक अरविंद सिंह के कारोबारी बहनोई की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि कारोबारी की हत्या के पीछे उसी की बेटी का हाथ है और बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाकर वारदात का अंजाम दिया। 

विज्ञापन


मामले की जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बेटी को उसके पिता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हत्या प्यार और बदले की भावना से की गई थी। 29 जून को जिले के हरिओमनगर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


दूसरी जगह बेटी की शादी करना चाहता था पिता
सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मृतक कारोबारी की 20 वर्षीय बेटी अपर्णा सिंह, उसके प्रेमी राजवीर सिंह और शूटर निखिल गुप्ता और उसके साथी सौरभ किस्कू सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक कारोबारी कन्हैया सिंह अपनी बेटी के राजवीर के साथ संबंध के विरोध में था और उसके लिए अच्छा लड़का तलाश रहा था, लेकिन अपर्णा अपने रुख पर अड़ी रही, वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बेटी का प्रेम प्रसंग पांच साल पुराना
पिता के नहीं मानने पर उसने अपने प्रेमी के साथ हत्या की साजिश रच डाली, जिसने योजना को अंजाम देने के लिए शूटर और अन्य सहयोगियों को काम पर रखा था। बता दें कि आरोपी बेटी अपर्णा सिंह और राजवीर सिंह का प्रेम प्रसंग पांच साल पुराना है। डीएवी एनआईटी में राजवीर 10वीं और अपर्णा 8वीं में पढ़ती थी तब से उनके संबंध हैं।  कन्हैया सिंह को इस बात का पता चला तो उसने राजवीर ही नहीं उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की थी इसके बाद राजवीर सिंह के परिवार को पैतृक घर बेचकर मानगो में किराए के मकान में रहने की नौबत आ गई थी। 

पटना में भी मारने की प्लानिंग थी
एसपी ने कहा कि अपर्णा और राजवीर पिछले तीन साल से कन्हैया सिंह को मारने की योजना बना रहे थे और यहां तक कि 20 जून को पटना में उसे खत्म करने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। आगे बताया कि घटना से पहले भी अपर्णा ने व्हाट्सएप पर अपने पिता की लोकेशन आरोपी को दी थी।

सुपारी में दी हीरे की अंगूठी
पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कहा कि राजवीर और अन्य आरोपियों ने पांच दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी और अपर्णा की मंजूरी के बाद इसे अंजाम दिया था। हत्याकांड के मुख्य शूटर निखिल गुप्ता को पिता की हत्या करने के लिए सुपारी के रूप में राजवीर ने मात्र चार हजार रुपए नकद और अपनी प्रेमिका की हीरे की अंगूठी दी थी जो उसके पिता ने अपनी बेटी को दी थी।


पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा दिया है और यहां तक कि एक साथी की बन्दूक, खाली कारतूस, जूता और खून से सने शर्ट और हीरे की अंगूठी जैसे सबूत भी एकत्र किए। एसपी ने कहा कि पटना में 20 जून को कन्हैया सिंह को मारने के असफल प्रयास में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed