फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CRPF head constable injured in IED blast dies; jawans intensify operation against Naxalites

Jharkhand News : आईईडी विस्फोट में घायल CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र शहीद, दो जवानों का इलाज जारी; सर्चिंग तेज

Sat, 11 Oct 2025 01:13 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ सिंहभूम Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 01:13 PM IST
सार

झारखंड के सरांडा जंगल में आईईडी विस्फोट में घायल CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर  इलाज के दौरान राउरकेला में शहीद हो गए। दो अन्य सुरक्षा कर्मी अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
CRPF head constable injured in IED blast dies; jawans intensify operation against Naxalites
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर हुए शहीद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरांडा जंगल में शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट हुआ था। नक्सलियों के द्वारा रची गई इस साजिश में CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर घायल हो गए थे। उनका राउरकेला के एक अस्ताल में उपचार चल रहा था। जहां शनिवार को वो शहीद हो गए। घटना में दो अन्य सुरक्षा कर्मी एक इंस्पेक्टर और एक सहायक उप-निरीक्षक भी घायल हुए थे। इनका अभी इलाज चल रहा है। इस घटनाक्रम के बाद जवानों ने अपना सर्च अभियान घने जंगलों में तेज कर दिया है। 

विज्ञापन

इनका अभी इलाज अस्पताल में जारी है
पुलिस के अनुसार, इन विस्फोटों में इस्तेमाल आईईडी संभवतः प्रतिबंधित CPI (माओवादी) ने लगाए थे, जो झारखंड में 8 अक्टूबर से ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मना रहा है। इस अवधि के दौरान माओवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर असम के निवासी थे। उनके साथ घायल हुए इंस्पेक्टर और सहायक उप-निरीक्षक का इलाज अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: सारंडा के जंगल में धमाका, नक्सलियों की कायराना हरकत से सीआरपीएफ इंस्पेक्टर घायल; सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने 15 अक्तूबर को बंद की भी घोषणा की
घटना शुक्रवार शाम बाबुदिह क्षेत्र, सरांडा जंगल, जाराइकेला थाना क्षेत्र में हुई थी, जब तीनों CRPF कर्मी विस्फोट में घायल हो गए थे प्रतिबंधित माओवादी संगठन के ‘प्रतिरोध सप्ताह’ के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है। संगठन ने 15 अक्तूबर को बंद की भी घोषणा की है।

इंस्पेक्टर जनरल (ऑपरेशन्स) माइकल राज ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने के लिए 12 CRPF बटालियन और 20 झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) एवं इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) की टीमें पूरे राज्य में तैनात की गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed