फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CRPF and state police seize huge cache of ammunition from Lohardaga in Jharkhand

Jharkhand: सीआरपीएफ और पुलिस ने लोहरदगा के कई गांवों में मारा छापा, भारी मात्रा में गोला-बारूद किया जब्त

Tue, 07 Jun 2022 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 07 Jun 2022 10:01 PM IST
सार

सीआरपीएफ और राज्य पुलिस ने मिलकर अभियान चलाते हुए झारखंड के लोहरदगा जिले के कई गांवों में छापा मारा। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन
CRPF and state police seize huge cache of ammunition from Lohardaga in Jharkhand
सीआरपीएफ - फोटो : Social media

विस्तार

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और राज्य पुलिस ने झारखंड में आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मंगलवार को झारखंड के लोहरदगा जिले में तीन अलग-अलग संयुक्त तलाशी अभियानों में भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर चापल, जुरनी और गुनी गांवों में विशिष्ट स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ ने अपने बयान में बताया कि झारखंड के लोहरदगा जिले के चपल, जुरनी और गुनी गांवों में कई स्थानों पर छापा मारा गया। जहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है। बरामद गोला बारूद में  6 आईईडी  (प्रत्येक 2 किलोग्राम), 2 बंडल तार और 40 पीस MSeal के पैकेट, 421 राउंड जिंदा कारतूस शामिल है। 
विज्ञापन


विशेष खुफिया सूचना पर सीआरपीएफ की 158 बटालियन के जवानों ने राज्य पुलिस के साथ सुबह करीब 10 बजे सेरेंडाग थाना क्षेत्र के चापल गांव में तलाशी ली और 289 कारतूस जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके बाद सेरेनडाग थाना अंतर्गत जुरनी गांव में सुबह करीब 11.55 बजे इस तरह के दूसरे ऑपरेशन में सीआरपीएफ और पुलिस ने कुल 132 जिंदा कारतूस बरामद किए। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब गुनी गांव में छापेमारी की गई तो सुरक्षाबलों ने छह आईईडी, दो बंडल तार और एमएस सील के 40 पैकेट जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed