फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Former Deputy Mayor of Dhanbad, Neeraj Singh and 3 others died in a shootout Dhanbad

धनबादः खूनी संघर्ष में लाल हुआ कोयलांचल, AK-47 से पूर्व डिप्टी मेयर को मारी दर्जनों गोलियां

Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
amamrujala.com-presented By: अजय कुमार सिंह
amamrujala.com-presented By: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Former Deputy Mayor of Dhanbad, Neeraj Singh and 3 others died in a shootout Dhanbad
नीरज सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर - फोटो : Facebook

झारखंड के धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ये सभी फॉर्च्यूनर पर सवार होकर घर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने इनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बदमाशों ने तकरीबन 50 राउंड गोलियां चलाईं थी। मौके से पुलिस ने 50 खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


नीरज सिंह का राजनीतिक रसूख काफी लंबा-चौड़ा है। वो यूपी के बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह के भतीजे हैं। वहीं उनके चचेरे भाई संजीव सिंह झरिया से बीजेपी विधायक हैं। बताया जाता है कि नीरज सिंह को घेरकर बदमाशों ने शहर के स्टील गेट के पास एके-47 से गोली मार दी, जिससे नीरज सिंह, उनके साथी अशोक यादव, ड्राइवर ललटू यादव और गनर मुन्ना बजरंगी की मौत हो गयी। इनमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं पूर्व मेयर को गंभीर हालत में सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक,  कि नीरज सिंह अपने आवास रघुकुल जा रहे थे। इसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने इनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इनके आवास से पहले रास्ते में सड़क पर 15 ब्रेकर हैं, जिसका अपराधियों ने फायदा उठाया। गाड़ी की रफ्तार कम होते ही अपराधियों ने हमला कर दिया। हत्यारे बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण का माहौल बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने एसपी सिटी के साथ धक्का-मुक्की भी की। घटना के बाद संजीव सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं प्रशासन ने CISF की एक टुकड़ी को शहर में तैनात किया है।


उधर बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए बीजेपी शासित झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने घटना के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा कि धनबाद में कर्फ्यू जैसै हालात हैं,  पूर्व डिप्टी मेयर की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है। राज्य की बीजेपी सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed