फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman shot dead, gang-raped, husband injured in gang-rape

गैंगवार में महिला की गोली मारकर हत्या, छत से कूदा बेटा, पति जख्मी

Wed, 15 Mar 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 15 Mar 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead, gang-raped, husband injured in gang-rape
sudesh - फोटो : अमर उजाला

गैंगवार के चलते शनिवार देर रात गांव नाहरपुर रूपा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर उसके बेटे को मारने की इरादे से आए थे। इस हमले में युवक छत से कूदकर जान बचाने में कामयाब रहा। जबकि हमलावर उसके पिता के सिर पर हथियार का बट मारकर घायल कर गए।

विज्ञापन


इस मामले में युवक की शिकायत पर गैंगस्टर कौशल समेत उसके गैंग के नौ लोगों पर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। गांव नाहरपुर निवासी जॉनी हंस ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब पौन नौ बजे गैंगस्टर कौशल के साले के लड़के संजीत का फोन उसके पास आया।
विज्ञापन


वह उससे मिलने के लिए गांव के ही आटा चक्की पर कार लेकर चला गया। वहां संजीत के साथ गांव महेशपुर (पलवल) निवासी अमित डागर, सतलाका (मेवात) निवासी चांद, झज्जर निवासी रणवीर सैनी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह कमरे में पिता के पास गया, तो उन लोगों ने हथियार निकाल लिए

Woman shot dead, gang-raped, husband injured in gang-rape
crime, gangwar - फोटो : अमर उजाला
​ये तीनों उसकी कार में बैठ गए। इसके बाद सभी उसके घर पर आ गए। जबकि उनका एक साथी कार लेकर पीछे-पीछे आया। यहां मकान की पहली मंजिल पर बैठकर वह बात करने लगे। इस दौरान उसकी मां सुदेश (46) उनके लिए चाय बनाने लगी। जब वह कमरे में पिता के पास गया, तो उन लोगों ने हथियार निकाल लिए।

अमित डागर ने उसकी मां सुदेश पर गोली चला दी। हमलावरों ने उसके पिता के सिर पर पिस्तौल के बट मारे, जिससे उन्हें भी चोट लगी है। हमलावरों के इरादे भांपकर वह पहली मंजिल की गैलरी से नीचे कूद गया। घटना की सूचना पाकर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

जॉनी ने बताया कि वह ज्वेलर की हत्या के मामले में जेल में बंद था। 28 फरवरी को ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसने आरोप लगाया कि मनीष ने अपने परिजनों व अमित डागर के भाई अनिल डागर के साथ योजना बनाकर उस पर उसके परिवार पर हमला किया है।

इस पूरे मामले में योजना बनाने में मनीष व कौशल का हाथ रहा है। पुलिस ने जॉनी के बयान पर 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। जिनमें संजीत, अमित डागर, चांद, रणवीर सैनी, मनीष, रोशनी, नंद किशोर, अनिल डागर, कौशल को नामजद कराया है। 
 
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
-दीपक सारन, डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed