फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Conversion in Jharkhand: 50 men and women, who have converted to Christianity, have adopted Sanatan in Chatra

झारखंड: ईसाई धर्म अपना चुके 50 पुरुष व महिलाओं ने दोबारा सनातन धर्म अपनाया

Wed, 17 Mar 2021 08:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हंटरगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हंटरगंज Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Mar 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
Conversion in Jharkhand: 50 men and women, who have converted to Christianity, have adopted Sanatan in Chatra
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

झारखंड में चतरा के हंटरगंज प्रखंड के कटैया गांव में धर्म बदल कर ईसाई बन चुके 50 पुरुष और महिलाएं मंगलवार को सनातन धर्म में वापस लौट आए। कटैया गांव में स्थित मां देवी मंडप में उन्हें वैदिक रीति-रिवाज और संस्कारित किया गया। सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और इसके गवाह बने।

विज्ञापन


बाद में इन सभी महिलाओं व पुरूषों ने सनातन धर्म में वापस लौटने पर कहा कि वह लोभ-लालच के चक्कर में पड़ गए थे और ईसाई धर्म अपना लिया था। इनका कहना है कि ईसाई धर्म में हम अपने आप को घुटन जैसा महसूस कर रहे थे। जब हमें आत्ममंथन के बाद अपनी गलती का एहसास हुआ तो फिर हम सब ने अब प्रायश्चित की ठानी है।
विज्ञापन


सनातन धर्म में वापस लौटने वालों में कलावती देवी, सुनीता देवी (पति मनोज यादव), मनीता कुमारी, बेलपतिया देवी, बेबी देवी (पति राजेंद्र भारती), सुनीता देवी ( पति संजय यादव), कांति देवी, बेबी देवी (पति सीताराम दास), कौशल्या देवी, रीता देवी, सवंती देवी, सावित्री देवी, पार्वती देवी, वंदना देवी, रामपति देवी, मिनी देवी, संगीता देवी, बसंती देवी, उदय देवी, सुनीला देवी, सकुंती देवी, चमेली देवी, मनवा देवी, गुड्डी देवी, मोदी देवी, देववंती देवी, बसंती देवी (राजदेव पासवान), सुनीता देवी, अनीता देवी, पिंटू यादव, कैली देवी, वीरेंद्र चौधरी, छठन चौधरी, मुनवा देवी, पुनिया देवी, महेंद्र भारती, नरेश भारती, उपेंद्र यादव, रामस्वरूप यादव, शंकर भुइयां, सुकर भुइयां, अखिलेश दांगी, आदित्य यादव, पुन यादव, गोदावरी देवी, मुनिया देवी, मंजू देवी, जीरवा देवी, प्रतिमा देवी और सोना देवी (सभी ग्राम कटैया, थाना वशिष्ठनगर, जिला चतरा) के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन धर्म में वापस लौटने के बाद सीताराम दास की पत्नी बेवी देवी ने कहा कि हम कुछ गंभीर बीमारियों से परेशान थे जिसके चलते इलाज कराने घंघरी जा रहे थे। तभी पड़ोस के एक गांव के दो ईसाई धर्म प्रचारकों से भेंट हुई।


उन्होंने हमें बताया कि ईसाई धर्म अपना कर परमेश्वर (भगवान) की प्रार्थना करो, सब ठीक हो जाएगा। हमने वैसा ही किया, मगर इससे कोई लाभ नहीं हुआ। सब छलावा जैसा लगा। फिर सोच-विचार के बाद अपने मूल धर्म सनातन में वापस लौटने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed