फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress to declare remaining candidates for Jharkhand Lok Sabha seats by first April news in hindi

चुनाव: झारखंड की चार सीटों पर कांग्रेस एक अप्रैल से पहले करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, सीट बंटवारे पर फैसला जल्द

Thu, 28 Mar 2024 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Mar 2024 03:05 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने बुधवार को लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग संसदीय क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। 

विज्ञापन
Congress to declare remaining candidates for Jharkhand Lok Sabha seats by first April news in hindi
सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने झारखंड में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाकी के चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा एक अप्रैल तक करने का एलान किया है। पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने बुधवार को लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग संसदीय क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। 
विज्ञापन


पार्टी ने कालीचरण मुंडा को खूंटी से, सुखदेव भगत को लोहरदगा से और जय प्रकाशभाई पटेल को हजारीबाग से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के नेता ने बताया, कांग्रेस बाकी चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक अप्रैल तक करेगी। सीट बंटवारे पर कल तक आम सहमति बन सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीट के लिए मतदान चार चरणों में होगा, जो कि 13 मई से शुरू होने वाला है। कांग्रेस इनमें से सात सीटों पर और बाकी सीटों पर सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। पिछली लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो झारखंड की 14 सीटों में भाजपा ने 11 सीटें जीती थी, जबकि एजेएसयू, कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed