{"_id":"00a6e6fa-84a5-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"congress-take-initiative-to-make-government-jmm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पहले करे, नहीं तो चुनाव हों : झामुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पहले करे, नहीं तो चुनाव हों : झामुमो
गिरिडीह/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Mar 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झामुमो के राज्यसभा में सांसद संजीव कुमार ने सख्ती दिखाते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार बनाना चाहती है तो पहल करे, नहीं तो विधासभा भंग हो। ऐसे में झामुमो भी चुनाव में जाने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी राज्य की जनता पर तत्काल चुनावी बोझ नहीं थोपना चाहती। बगैर ब्लैकमेलिंग के सरकार बनने की थोड़ी भी गुंजाइश है तो इस दिशा में कोशिश होनी चाहिए, अन्यथा चुनाव में जाना चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों के सवालों पर सांसद ने कहा कि सत्र के दौरान वे सदन को भी इससे अवगत करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव होने पर भी स्थिति बहुत बदलने वाली नहीं है। किसी एक पार्टी को बहुमत मिलना मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में एक बार फिर पहले की तरह गठबंधन की सरकार ही बनेगी। इस तरह फिलहाल चुनाव करवाना जनता पर आर्थिक बोझ ही डालना होगा।
विज्ञापन
सासंद ने स्पष्ट कहा कि भाजपा नेतृत्ववाली पिछली गठबंधन सरकार से झामुमो ने समर्थन इसलिए वापस लिया क्योंकि जनता का हित नहीं सध रहा था। यह बात भी गलत है कि सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय के डर से झामुमो ने सरकार गिराई। शिबू सोरेन एक को छोड़ सभी मुकदमों में बरी हो चुके हैं।